प्रधानमंत्री आवास में लापरवाही,चार साल से अधूरा है मकान भीषण गर्मी में बिना दरवाजा खिड़की के रहने को मजबूर है हितग्राही

पाटन.ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही का मामला सामने आया है,आवास योजना के हितग्राही हरप्रसाद साहू विगत चार सालों से अधूरे पड़े मकान में रहने को मजबूर है।मामले का पता तब चला जब हितग्राही स्वयं शिकायत लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्रकार के पास पहुंचा।

मामला यह है कि गाड़ाडीह के हरप्रसाद साहू को 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योजना का लाभ मिला लेकिन ठेकेदार के द्वारा उनके पुराने मकान में ही ईंट जोड़कर मकान को ऊंचा कर छत ढाल दिया गया और दरवाजा खिड़की नही लगया गया,आज लगभग चार साल हो गए अभी तक मकान में दरवाजा खिड़की फ्लोरिंग और बिजली कनेक्शन नही लगवाया गया,,जबकि मकान के लिए मिलने वाली तीनो किश्त की राशि का आहरण कर लिया गया है। श्रीमती चन्द्राकर ने जब विभागीय अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उस समय आवास मित्र के द्वारा कार्य पूर्ण होंना बताकर राशि डाली गई है जिसका आहरण कर हितग्राही द्वारा ठेकेदार को दिया गया है।और ठेकेदार की लापरवाही के कारण हरप्रसाद साहू चार सालों से बिना खिड़की दरवाजा और अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने संबंधित ठेकेदार को अधूरा कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया,मनरेगा के माध्यम से मिलने वाली 15हजार की राशि भी आहरण किया गया है इस संबंध में रोजगार सहायक को भी बुलाकर कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया गया।वहीँ गाड़ाडीह पंचायत के द्वारा ठेकेदार को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द पंचायत में उपस्थित होकर जानकारी देने को कहा गया है। मौके पर हर्षा लोकमणी चन्द्राकर सहित जनपद सदस्य खिलेश यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *