लता कुंज तर्रा में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज 28 जून 2023 दिन बुधवार को लता कुंज ग्राम तर्रा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन सुबह 10.30 बजे से किया गया है। जिसमे नवयुगल वैवाहिक दम्पतियों को आशीर्वादक देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री, अशोक साहूउपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्गं,श्रीमती रामबाई सिन्हा,अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, दुर्गा नेताम सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र चंद्रवंशी,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन बिमला कोसरे सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जनपद पंचायत पाटन सहित समस्त जिला / जनपद पंचायत सदस्यगण जनपद पंचायत पाटन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *