अंडा चौकी के पास सड़क किनारे पड़ी है कौहा लकड़ी का दर्जनों गोला

उतई। मचांदुर चौकी अंतर्गत सिर्री जाने वाले मार्ग मे कौहा की कटी हुई लकड़ी पड़ी हुई है। इस तरह से सडक पर पड़े होने से इसके अवैध होने का संदेह व्यक्त किया गया है। यह तस्वीर news24carate.com को एक राहगीर ने सड़क किनारे पड़े कौहा लकड़ी के दर्जनों गोला को देखकर हमें प्रेषित किया है।

गौरतलब हो कि क्षेत्र में प्रतिबंधित कौहा लकड़ी की अवैध कटाई धड़ल्ले के साथ चल रही है। सुबह से खेतों में लकड़ी काटने की आधुनिक मशीन की आवाज आती है। कौहा लकड़ी की कटाई रोक पाने में राजस्व विभाग और वन विभाग दोनो नाकाम है। क्षेत्र के आरा मिलों में छापेमार कार्यवाह करने से प्रतिबंधित कौहा लकड़ी बड़ी संख्या में बरामद किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *