पाहन्दा से अवैध मुरुक खुदाई कर परिवहन करते धरे गए 3 हाइवा, खनिज विभाग ने आधी रात को की कार्रवाई, पाहन्दा के झलमला तालाब में हो रहे बड़े पैमाने पर मुरुम का अवैध खनन



पाटन। खनिज विभाग द्वारा गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि को छापामार कार्रवाई करते हुवे 3 हाइवा को मुरुम का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा है। बताया जाता है कि पाहन्दा के झलमला तालाब में मुरुम का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जिसे राजधानी रायपुर में खपाया जा रहा है। खनिज निरिक्ष्क दीपक तिवारी व उनकी टीम ने रात्रि में यह कार्रवाई की। मुरुम से भरी तीनो हाइवा को अमलेश्वर थाना में खड़ी कर खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा है।

पाहन्दा में बड़े पैमाने पर हो रहा उत्खनन
ग्राम पाहन्दा के झलमला तालाब में पिछले कुछ माह से मुरुम का खनन किया जा रहा है। इसमें खनन के लीज भी एक माह के लिए कराया था लेकिन उसका अवधि समाप्त हो गया। लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से खुदाई किया जा रहा था। बताया जाता है कि लीज का नवीनीकरण कराया गया था लेकिन उसकी भी अवधि समाप्त हो गई है।

वर्षण:-
अमलेश्वर मार्ग पर कल रात तीन हाइवा में।मुरुम भरकर ले जा रहै थे। जिसकी जांच की है। रॉयल्टी पर्ची नही रखा था। तीनो गाड़ी को अमलेश्वर थाना में खड़ी कर कार्रवाई कर रहे है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
दीपक तिवारी
खनिज निरिक्ष्क दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *