बिग ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

रायपुर. छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है।यह अब तक कि सबसे बड़ी खबर है।कुछ देर पहले फिर से कार्डियक अरेस्ट आया था।उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई है।बता दें अजीत जोगी पिछले कई दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत 9 मई से गंभीर बनी हुई थी। वे कोमा में थे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
जोगी 9 मई की सुबह अपने घर के लॉन में इमली खाते हुए टहल कर रहे थे। इसी दौरान इमली का बीज उनके गले में फंस गया। जिसके चलते उनका बीपी गिरने लगा और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. रेणु जोगी ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने गले से बीज तो निकाल दिया, लेकिन इसके बाद जोगी कोमा में चले गए थे और आज उनका निधन हो गया है। श्री जोगी का अंतिम संस्कार 30 मई को गौरेला में होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश के लिये बड़ी राजनीतिक क्षति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है।हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।ॐ शांति:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *