धमतरी : होम आइसोलेशन में शिक्षक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी. होम आइसोलेशन में रखे एक व्यक्ति की मौत हो जाने से लोगो मे दहशत फैल गई। मामला नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खम्मन सिंह ध्रुव पिता माखन ध्रुव उम्र 47 वर्ष ग्राम करखा रिसगांव स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। जो कि सांकरा में निवास करता था। चार दिन पूर्व बंजारी रायपुर से सांकरा आया था जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को होने पर दिनांक 28 मई को उक्त व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया था।आज सुबह मोहल्ले के लोगो की नजर पड़ी तो अपने घर पर मृत पाया गया जिसकी सूचना थाना सिहावा को दिया गया।सूचना पाते ही थाना प्रभारी सन्तोष मिश्रा पूरे दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँच गए। मृतक अकेला ही रायपुर से आया था शेष परिवार जन रायपुर में ही है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक शिक्षक द्वारा अत्यधिक शराब सेवन करने से हुई मौत नजर आ रही है।मोहल्ले वालों ने बताया कि विगत 9 माह से मृतक अपने शिक्षकीय कार्य मे भी नही जा रहा था और लगातार शराब का सेवन करता था। फिलहाल पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *