पाटन: बोरिद के ग्रामीणों ने किया रोजगार सचिव की शिकायत

अंचल पांडेय…

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत बोरिद में रोजगार सचिव को लेकर गांव के लोगो में निराशा साफ दिखाई दे रही है जिस पर रोजगार सहायक के खिलाफ शिकायत करने ग्रामीणजन जनपद पंचायत पाटन पहुँचे जहां जनपद सीईओ के पास शिकायत की गई तथा रोजगार सहायक की पद मुक्त करने की अपील भी ग्रामीणों के द्वारा की गई है ।

ग्रामीणों ने रोजगार सचिव के खिलाफ शिकायत की है कि रोजगार सहायक अपनी निजी व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिए बिना किसी व्यक्ति ने उस कार्य को किया ही नही ओर उस व्यक्ति का नाम मस्टरोल में दर्ज है जिससे वो उस व्यक्ति को लाभ पहुचा रहा है ।

गाँव मे चलने वाले मनरेगा के कार्य मे शराब के नशे में जहां काम चल रहा है नशे की हालत में वहां जाना जिससे लोगो मे निराशा व्याप्त है
2 से 3 वर्ष विवाह होने के बाद भी नवविवाहित युवकों का जॉब कार्ड नही बनवाया जा रहा है इस क्रम पर आज ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करवाया है ।
इसके साथ साथ ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा चलाया का रोजगार गारंटी योजना में जो समय निर्धारित रहता है उसमें मात्र 3 से 4 सप्ताह तक ही काम करवाने बात कही ।

रोजगार गारंटी में तो अभी के समय में अयोग्य है उनको भी मेट का काम दिया गया है जो कार्य कर रहे है वे निरंतर कार्य कर रहे है जो नही कर रहे है वो बैठे है रोजगार सहायक का शराब पीकर आना से लोगो मे उनका नियत्रंण नही रहता है ।

शिकायत कर्ता में श्याम सुंदर बंछोर सनत कुमार वर्मा निलेश कुमार नारायण प्रसाद वर्मा सूर्यकांत वर्मा लोकेश कुमार नायक यशवत कुमार ललित कुमार मनीष कुमार नायक बंसत खिचरिया राधिका बंछोर तुलसी नायक सालिक राम वर्मा चोवाराम वर्मा गणेश बंछोर एवं अन्य ग्रामीणजन ने इसकी शिकायत की है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *