पाटन. दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आज दक्षिण पाटन के जरवाय, करेला, भरर और जामगांव (आर) का दौरा कर नागरिकों से मुलाकात किया। इस दौरान अशोक साहू ने सभी नागरिको का हाल चाल जाना और कोरोना वायरस से बचाव संबंधित जानकारी भी दी। किसानों से मुलाकात कर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी देते हुए राशि उनके खातों में पहुँचा है कि नहीं उसकी भी जानकारी ली। किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त खातों में पहुँचने की जानकारी उपाध्यक्ष अशोक साहू को दी साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस दौरान जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, सभापति जनपद पंचायत रूपचंद साहू, सरपंच लेखनी वर्मा, शिव साहू, फ़क़ीर सिंह वर्मा, यादव राम सेन, अशोक भारदीय सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
