शासकीय कार्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तीन पंचायत सचिव निलंबित

बेमेतरा(सुनील नामदेव) – बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम पंचायत बाबामोहतरा, चारभाटा एवं मरका ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव श्री बलदाऊ प्रसाद साहू, अजय वर्मा एवं श्रीमती रुखमणी धृतलहरे के द्वारा शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप गोधन न्याय योजना, निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा आदि हेतु आयोजित बैठक में ग्राम के पंचायतों में महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं जैसे गोबर खरीदी, गौठान निर्माण कार्य में रूचि नहीं लिए जाने, निर्माण कार्यों की अल्प प्रगति परिलक्षित होने, प्रशासनिक कार्यों में अरूचि प्रदर्शित होने एवं पदीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में तीनो सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत बेमेतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *