छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 29 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 315 हुई …

रायपुर. प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव के आंकड़ों का बढ़ने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को 29 नए मामले मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना प्रभावित सक्रिय मरीजों की संख्या 315 पहुंच गई है. वहीँ अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 398 हो गयी है, जिसमे से 83 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुकें है। कोविड-19 राज्य कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को मिले 29 मरीजों में से मुंगेली से 11, जशपुर से 8, बिलासपुर से 4, कांकेर से 3, रायगढ़ से 2 और कोरिया जिला में एक मरीज मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *