पाटन। प्रदेश पँचायत सचिव संघ जिला इकाई दुर्ग के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि एक्सिस बैंक व प्रदेश पँचायत सचिव संघ के बीच सैलरी एकाउंट अनुबंध के तहत प्रदेश के किसी पंचायत सचिव की सामान्य मृत्यु या दुर्घटना से मृत्यु होने पर सैलरी अनुबंध के तहत बीमा राशि का भुगतान किया जा रहा है ।
यदि किसी पँचायत सचिव का सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर शासन द्वारा मात्र 25000/- पच्चीस हजार रुपये अनुग्रह राशि दिया जाता है उसके बाद किसी भी प्रकार की सहायता दिवंगत परिवार को नही मिलता जिसके कारण प्रदेश पँचायत सचिव संघ द्वारा एक्सिस बैंक के साथ सैलरी खाता में बीमा राशि का अनुबंध हुआ है जिसके तहत दिवंगत पंचायत सचिव स्व, तुकाराम साहू की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी साहू को एक्सिस बैंक द्वारा बीमा राशि ₹34 लाख का भुगतान किया गया।
