सीएचसी पाटन का अमेरिका के डेलीगेट्स ने भ्रमण किया

पाटन ,,,, अमेरिका की संस्था के प्रतिनिधियों ने पाटन अस्पताल की सेवाओं की तारीफ की*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन जिला दुर्ग में USAID संस्था से अमेरिका के डेलीगेट्स ने भ्रमण किया।सीएचसी पाटन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। विशेषकर जेंडर बेस्ड वायलेंस से सम्बन्धित दी जाने वाली सेवाओं को विस्तार से समझा। कोविड 19तैयारियों का जायजा लिया। परामर्श कक्ष का अवलोकन किया। चिकित्सकों, नर्सों से साक्षात्कार भी किया।बीएमओ पाटन डा आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर USAID,मोमेंटम एवं ममता संस्था द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।उक्त भ्रमण दल के एंजेंडर हेल्थ एडवाइजर मिस गैब्रियल गुएन, मैया जॉनस्टोन साथ नई दिल्ली से डॉ मीता मेहर, श्रीमती उपासना,राज्य प्रमुख डा अमर सिंह ठाकुर, श्री अनिल महतो एवं अन्य सदस्य गण के साथ साथ पाटन से बी एल वर्मा, बीपीएम पूनम साहू, डा मंजूषा सोरी, रीना बंछोर, अनिता जोशी आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *