विश्व पर्यावरण दिवस पर छुरा वन परिक्षेत्र द्वारा रोपे गए पौधे ,,,,,,कार्यक्रम में शामिल हुए नेता और जनप्रतिनिधि

खबर हेमंत तिवारी

,छुरा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के परिक्षेत्र कार्यालय छुरा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम वन परीक्षेत्र अधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा रही वही , वरिष्ठ नागरिक नथमल शर्मा, बालमुकुंद मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , पार्षद,यशपेंद्र शाह ,नीलकंठ ठाकुर जनपद सदस्य ,अशोक दीक्षित पार्षद, हरीश यादव पार्षद , प्राचार्य प्रदीप मिश्रा शीतल ध्रुव विशेष अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मातृभूमि, मां धरणी, सरस्वती,एवम , वृक्ष पूजन कर, स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में अतिथियों वन विभाग व विद्यालय परिवार द्वारा फलदार ,छायादार ,औषधि पौधे,का रोपण किया गया।वन परिक्षेत्र अधिकारी दीवान के द्वारा अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प एवं शपथ दिलाया।वही कार्यक्रम को नथमल शर्मा संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण का संरक्षण हम सबका दायित्व है जीवन में कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष 10 पौधा लगाकर सुरक्षा करना चाहिए |बालमुकुंद मिश्रा ने पर्यावरण के प्रति समाज में जन जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया । नीलकंठ ठाकुर ने कहा आज पर्यावरण सबसे ज्यादा प्रदूषित हुआ है वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से तापमान तापमान बढ़ रहा है एवं ग्लेशियर पिघल रहा है जिससे आने वाले समय में पर्यावरण सबसे बड़ी चुनौती होगा कार्यक्रम का संचालन डिप्टी रेंजर धनेश सिन्हा ने किया आभार व्यक्त डुमेश्वर साहू ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग परिवार मोहन यदु, योगेश मानिकपुरी, महेश दीक्षित ,चित्रसेन दीवान, देव राम साहू ,यीशु जोशी , पुष्पा गंधर्व, कृष्ण कुमार ध्रुव, यादराम सिन्हा ,पुरुषोत्तम ध्रुवा, टेमन लाल साहू ,चिंता राम साहू, मनोज दीक्षित, डोमन यदु ,अशोक यदु ,नरसिंह साहू, नदीम खान ,देवराज साहू ,तुलस यादव,, यादराम विषाद, शिक्षक मोती राम साहू, देव नारायण यादव ,विमल पुरोहित ,दिवस यदु प्रकाश निर्मलकर डेमनसाहू शिक्षक गण विद्यार्थी गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *