ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदकुमार सेन संगठन में कसावट हेतु उतई में ली बैठक,डॉ प्रहलाद वर्मा संयोजक बने

उतई. दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार सेन एवम् नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर नेताम की मौजूदगी में उतई नगर कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
अवगत हो आगामी कुछ माह बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है दोनो ही पार्टी अपनी अपनी संगठन को मजबूत करने लगातार बैठक कर रहे हैं इसी तारतम्य दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत उतई जहा पर कांग्रेस का कब्जा है और इस क्षेत्र के विधायक छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में नगर विकास बेहतर ढंग से किया जा रहा है।चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस पार्टी अपनी लोक कल्याण कारी कामों को लेकर जनता के बीच पूरे दमखम के साथ जाना चाह रही है जिसके तहत नगर पंचायत उतई एवं आसपास के ग्रामीण डूमरडीह , खोपली,बोरीगरका ,करगाडीह,घुघसीडीह , मचांदुर, कातरो ,उमरपोटी ,कोडिया, कोकड़ी रिसामा , पुरई ,पाउवारा,चिरपोटी, क्षेत्रों के लिए सर्वसम्मति से संयोजक प्रहलाद वर्मा एवं सह संयोजक दिवाकर गायकवाड दिलीप साहू जनार्दन साहू मीडिया प्रभारी प्रदीप पाटिल को नियुक्त किया। इसका मूल उद्देश्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य के सभी हिस्सों में जो जनहित कार्य कार्य किए जाएं हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाना ,दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लाडले विधायक लोक निर्माण गृह ,जेल ,पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने हेतु संयोजक सह संयोजक बनाए गए हैं बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री नंदकुमार सेन जी विशेष अतिथि सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीष हिरवाणी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी सेवा सहकारी समिति उतई के प्राधिकृत अधिकारी दिवाकर गायकवाड घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल उमरपोटी सरपंच टिकेंद्र ठाकुर कोकड़ी सरपंच रोशन लाल साहू मचादूर सरपंच दिलीप साहू उपसरपंच महेश कौशिक प्रदीप पाटिल चिरपोटी पंच लिकेस्वर साहू मोतीलाल साहू धनंजय साहू चूममन साहू पार्षद गण तोषण साहू प्रहलाद वर्मा राकेश साहू विरेद्र गोस्वामी सुरता सिंह गढ़े एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू बैकुड़ महानंद गौठान अध्यक्ष अरुण वर्मा कांग्रेस कार्यकर्ता धनंजय नेता मुकेश साहू तुकेश्वर ठाकुर कैलाश देवांगन शुभम बंभोले युवा महासचिव नीलम मारकंडे पूर्व सरपंच बोरिगारका दुलरवा साहू युवा जिला महासचिव सत्य प्रकाश कौशिक एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *