कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू
उतई ।छत्तीसगढ़ ढीमर (धीवर) समाज उतई परगना का वार्षिक अधिवेशन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह एवं लोक निर्माण मंत्री छग शासन रायपुर ताम्रध्वज साहू ने सर्वप्रथम प्रभु श्री रामचन्द्र के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उतई परगना ढीमर समाज के अध्यक्ष कुंजलाल धीवर ने प्रतिवेदन पढ़कर मुख्य अतिथि को स-सम्मान भेंट किया। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पुरई में समाजिक भवन हेतु राशि स्वीकृत करने का मांग रखा जिसे माननीय मंत्री जी ने स्वीकार किया।ढीमर समाज के गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी ईश्वर ओझा,कु चन्द्रकला ओझा और ओमकुमार ओझा को साथ ही मटपरई कला को ऊंचाई तक ले जाने वाले युवा कलाकार अभिषेक सपन तथा लोक संगीत के क्षेत्र में जादू बिखेरने वाली जोड़ी संतोष एवं विनीता ढीमर का सम्मान मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू ने अपने कर कमलों से किया। मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को शिक्षा पर अधिक बल देना चाहिए।शिक्षित समाज अन्य समाज को राह दिखाने का काम करते हैं।इस अवसर पर समाज के कक्षा 10 वी एवं 12 वी में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर , श्री कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, श्री सुरेश कुमार धीवर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धीवर समाज, श्री बसंत निषाद (अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ), श्री राम लाल पेडरिया (महासचिव छत्तीसगढ़ धीवर) खुमान सिंह साहू, विधायक प्रतिनिधि भीषम हिरवानी जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी नगर पंचायत उतई के समस्त पार्षद गण,अण्डा परगना,धमधा परगना, दुर्ग परगना, भिलाई 3परगना, पाटन परगना के ढीमर समाज के पदाधिकारियों एवं उतई परगना ढीमर समाज के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।अंत में उतई परगना ढीमर समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें पुरूषोत्तम लाल सपहा अध्यक्ष, मिलऊ राम ओझा सचिव एवं शंकर रिगरी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
संतोष ढीमर विनीता ढीमर एवं साथियों ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
