घोरारी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिकी करने वालों पर हुई कारवाई तीनआरोपीयों के कब्जे से 11 लीटर देशी महुआ शराब जप्त


पाटन। रानितराई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्यवाही करते हुए पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना पर आरोपी नागेश्वर मारकण्डे पिता दशरथ मारकण्डे, ओमप्रकाश बंजारे पिता लखन लाल एवं ओमप्रकाश मारकण्डे पिता दुखित राम निवासी घोरारी को अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी गण के कब्जे में रखे प्लास्टिक जरकीन डिब्बा का तालाशी लेने पर 11 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ए.के. देवांगन, सउनि रेमन साहू, प्र. आर. सनत सिन्हा, आरक्षक अखिलेश शर्मा, तिलेश साहू की विशेष भूमिका रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *