उतई ।छत्तीसगढ़ फिन स्विमिंग एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक बैठक 31 मई को सागर होटल में रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि के स्वागत से किया गया। एसोसिएशन के महासचिव तामेश्वर घंघोरी ने फिनस्विमिंग खेल के बारे में 17 जिला से आए अध्यक्ष एवं सचिव को दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी अपना संक्षिप्त उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा फिनस्विमिंग खेल को आगे बढ़ाने में जो भी सहयोग मुझसे होगा वह जरूर करूंगा। यह आश्वासन एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को दिया। साथ ही 21 जून को फिन स्विमिंग का इवेंट शिवनाथ नदी में कराने का फैसला किया। मंच का संचालन हेमंत परिहार (उपाध्यक्ष) बिलासपुर ने किया। आभार व्यक्त श्री आनंद चंद्राकर मीडिया प्रभारी ने किया। फिनस्विमिंग एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक बैठक में श्री खिलेश्वर चंद्राकर, तामेश्वर घंघोरी, जयंत वर्मा, हनुनाग, गीतेश्वर साहू, हिरामन, कुशाल भट्ट, नंदा साहू, जयंत वर्मा, पोखन साहू, निखिल जम्मूलकर, कौशलेंद्र पटेल,मोहन कोसरे, मोहित साहू, शरद दुबे (अंबिकापुर), छबि लाल साहू (राजनांदगांव), रुपेश देवांगन (बस्तर) भारत (बालोद) आदि उपस्थित थे।
21 जून को शिवनाथ नदी में होगा फिन स्विमिंग इवेंट
