रोहणीपुरम रायपुर में 38 वे नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ

*रोहणीपुरम रायपुर में 38 वे नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ मन. विधायक विकास उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्षता में किया गया। विकास उपाध्याय संसदीय सचिव विधायक रायपुर पश्चिम के द्वारा नियमित योगाभ्यास केंद्रों में शेड निर्माण कराने की घोषणा की*दिनांक 27/05/2023 को छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 38 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ * विकास उपाध्याय संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक के मुख्य आतिथ्य तथा ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्षता* में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के तरुण गार्डन, रोहणीपुरम रायपुर में किया गया। योगाभ्यास केंद्र शुभारंभ के अवसर पर श्री विकास उपाध्याय संसदीय सचिव विधायक रायपुर पश्चिम जी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के नेतृत्व में राज्य में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्रो में विधायक नीधि से शेड निर्माण कराने की घोषणा कियाइस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, के के पुराणिक, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, मिश्रा जी सहित योग साधक छबिराम साहू, कमलेश शर्मा, श्रीमती शीला शर्मा, श्रीमती सत्यभामा शर्मा, छाया ठाकुर एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती शीला शर्मा, सुश्री छायां ठाकुर द्वारा प्रतिदिन प्रातः 07:00 से 08:00 बजे स्थान:- क्रमांक 41 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के तरुण गार्डन,रोहणीपुरम रायपुर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *