भाजपा उतई मंडल कार्यसमिति की बैठक 28 मई को

उतई। भारतीय भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा की अध्यक्षता में निम्नानुसार सुनिश्चित की गई है। बैठक 28 मई को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय, मनोहर प्लाजा के ऊपर,उतई में आयोजित है।उक्त बैठक में मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा अति विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा ज़िला संगठन प्रभारी भिलाई एवं गौरी शंकर श्रीवास विधानसभा प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में पूर्व के कार्य की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। मंडल की बैठक में मंडल में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मंडल में आने वाले बूथ अध्यक्ष तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष-महामंत्री सहित श्रेष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्त्तागण की उपस्थिति प्रार्थनीय हैं। उक्त जानकारी मंडल महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्राकर ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *