ब्रेकिंग:सामरी थाने में पदस्थ आरक्षक नें खुद को गोली मारी,गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर. जिले से बड़ी खबर की जानकारी मिली हैं। सामरी में पदस्थ एक आरक्षक महेश सिंह ने खुद को राइफल से गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनते ही परिसर में स्थित जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे जहां गंभीर अवस्था में घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होता देख डॉक्टरों ने तत्काल उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।आरक्षक की ड्यूटी क्वॉरेंटाइन सेंटर में लगाई गई थी क्वाण्टाइन सेंटर से वापस वह खाना खाने सामरी थाना परिसर अंतर्गत पहुंचा हुआ था।तभी छत पर चढ़कर आरक्षक ने खुद पर गोली चलाई।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक किसी से फोन पर बात कर रहा था अचानक उसने खुद पर छत पर चढ़कर रायफल से गोली चला दी फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *