बेमेतरा भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत ग्राम खिलोरा के गौठान में प्रदर्शन किया

बेमेतरा(सुनील नामदेव) – बेमेतरा भाजपा के द्वारा आज पूरे प्रदेश में 1300 सौ करोड़ के घोटाले को जनता के बीच में लाने के लिए चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर हम जगह-जगह गौठानो को देखने पहुंचे जहां इतना भ्रष्टाचार ना वहां पानी है ना चारा है ना गोबर है और ना ही कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है और जहां बनाया जा रहा हैं वहां उसमें मिट्टी मिलाकर हमारे छत्तीसगढ़ के भोले-भाले किसानों को बेचने का प्रयास कर रहे हैं केंद्र सरकार के पैसा को बेदर्दी से कोई भी योजना बनाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा हर्षवर्धन तिवारी, विकास तंबोली जी मोंटी साहू, विकास घरडे परस वैष्णव,भीम वर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू, दीपेश साहू, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे