पाटन:नाबालिक को प्रेमजाल में फंसाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार,48 घंटे में अपराधी पहुंचा सलाखों में

अंचल पांडेय….

पाटन. एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके अपने साथ भगा ले जाने वाला आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। 14 साल 3 महीने की अबोध बालिका को बहला फुसला कर आरोपी 19 ,20 मई की रात को फ़रार हो गया था । जिसमे थाना रानितराई क्षेत्र ग्राम गातापार निवासी संतोष यादव पिता पुनाराम यादव ने बालिका की गायब होने की सूचना थाने में दी गई । जिसमें अविलंब करते हुए थाना रानीतराई आरोपी को पतासाजी एवं खोजबीन में लगी जिसमे 48 घण्टो के अंदर पकड़ने में सफलता हासिल की ।
सडक किनारे नाली निर्माण कार्य करते करते ही युवक बालिका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था बालिका के परिजन के वृद्ध होने एवं आगे उनका सहारा बनने की बात कह कर बालिका को फंसाने में कामयाब हो गया और मौका देख कर बालिका को लेकर फरार हो गया ।

पाटन एसडीओपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसके थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव अपनी टीम को लेकर रवाना हुए पता सजी में पता चला कि नाली निर्माण कार्य से एक युवक गायब है त्वरित कार्यवाही करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।।

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर बेलोदी निवाशी युवराज ठाकुर पिता द्वारिका ठाकुर उम्र 21 साल को ग्राम चंदखुरी से पकड़ा गया जिस पर बालिका को कब्जे से छुड़ा कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरी घटना का का ब्यौरा दिया जिसमें ग्राम गातापार में नाली निर्माण कार्य मे काम करने तथा पानी पीने के बहाने लड़की के घर जाना लड़की को पसंद करना इस प्रकार की सभी घटना क्रम को आरोपी द्वारा बताया गया । इस कार्यवाही में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक दुर्गेश वर्मा राधेश्याम ध्रुव प्रधान आरक्षक सुरेश सिंह बनाफर हितेष वर्मा मोहनीश मंडावी महिला आरक्षक तृप्ति की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *