पूरे प्रदेश में पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन- राजस्व विभाग के कार्य ठप-शीघ्र मांग पूरी हो-विजय झा

* रायपुर । छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के आवाहन पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज 15 मई से पूरे प्रदेश के पटवारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर प्रस्थान कर गए हैं। पदोन्नति, वेतनमान, जैसे मुख्य मांगों के लिए सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन जारी है। रायपुर राजधानी में नीरज प्रताप सिंह तथा कमलेश तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटवारियों ने नवा रायपुर में तपती धूप में धरना दिया। जिसमें महिला पटवारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने राजधानी के नवा रायपुर तूता में आयोजित धरना स्थल पर सभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़ सरकार के नरवा गरवा घुरवा बारी तथा मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने वाले पटवारी अपनी मांगों के लिए लंबे अरसे से संघर्षरत हैं ऐसी स्थिति में पटवारियों का प्रदेश में रिक्त राजस्व निरीक्षकों के पद पर तत्काल पदोन्नति परिवीक्षा अवधि समाप्त करने स्टेशनरी भत्ता में वृद्धि करने तथा सुसज्जित कंप्यूटर रूम उपलब्ध कराने, पटवारियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करना बंद करने,जैसी 5 सूत्री मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से की है। श्री झा ने कहा है चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने की स्थिति में है यदि पटवारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियों का सामना सरकार को करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *