अटारी ने आज अपने प्रतिभाशाली बेटी का किया भव्य स्वागत,गांव मे रहा उत्सव

पाटन।नगर पंचायत पाटन के वार्ड ग्राम अटारी की बेटी खुशबु बिजौरा के डिपटी कलेक्टर मे चयन होने के बाद प्रथम गांव आगमन पर ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया ग्राम के बुजुर्ग,महिला बच्चे बड़ी संख्या मे एकत्रित होकर धमाल,अतिसबाजी के साथ स्वागत किया खुशबु (शिखा) यू पी एस सी के एकजाम मे ११ वां रेंक प्राप्त किया है उनके पिता नंद किशोर बिजौरा पेशे से सिविल ठेकेदार है माता सरिता बिजौरा गृहणी है ।

डिप्टी कलेक्टर मे चयन के पश्चात पहली बार ग्राम पहुंची खुशबु ने ग्राम के प्रवेश द्वार मे स्थापित अटारी के प्रथम इंजीनियर स्व लखन लाल बिजौरा के प्रतिमा मे माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया उसके बाद ग्राम के सभी बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया परिवार ,ग्राम की बेटी के उच्च पद मे पहुंचने का पूरे ग्राम मे खुशी का माहोल रहा पूर्व प्राचार्य सीतराम वर्मा, शीतल वर्मा, कमल किशोर वर्मा,लीलाधर वर्मा,लोकेश नायक , गोपाल बिजौरा,राजेश नायक,मनोज वर्मा,मनीष बिजौरा,पुरेन्द्र गुहा,लक्ष्मी नाथ बिजौरा,रवी गुहा,हेमंत विश्वकर्मा,खोम लालवर्मा, हरीशैल नायक,केंवरा बिजौरा,श्याम बाई वर्मा,सरस्वती बिजौरा,रेणुका बिजौरा, धनेश्वरी यादव के अलावा अटारी के अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *