- 14 मई को होगा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का होगा आगमन
पाटन। ग्राम सेलूद के बावाकुटी में स्थित कबीर आश्रम सेलूद में प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसिय विशाल सन्त समागम एवं भंडारा का शनिवार सुबह दस बजे से विधिवत शुभारम्भ हुआ।कबीर आश्रम के स्थानाधिपति साहित्य वेदान्ताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री सहित संतो की उपस्थिति में सुबह समाधि पूजन व् ध्वजारोहण के बाद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ । जिसमें शहारणपुर उत्तर प्रदेश के ओजस्वी वक्ता कबीर आश्रम लिमतरा के महंत पंचम साहेब कबीर आश्रम नवागांव से महंत राधेश्यांम शास्त्री, श्रीराम साहेब, पंचम साहेब, भिलाई के संगीत कलाकर महंत अंतराम साहेब सहित अन्य सन्त गण अपने पवित्र हाथों से इस कार्यक्रम को शुभारम्भ कर गति प्रदान किया । ।कार्यक्रम के शुभारम्भ के पश्चात् दूर दूर से पधारे सभी सँतो का आत्मिक स्वागत कर भजन प्रवचन कार्यक्रम शुरु हुआ । साथ ही प्रवचन सुनने आये सभी श्रद्धाजलुओ के लिये भोजन भण्डारा की भी ब्यवस्था रखी गई।

सन्त समागम में संतो ने कहा कि संत कबीर दास हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते ऐसे कवि हैं, जो आजीवन समाज और लोगों के बीच व्याप्त आडंबरों पर कुठाराघात करते रहे। वह कर्म प्रधान समाज के पैरोकार थे और इसकी झलक उनकी रचनाओं में साफ़ झलकती है। लोक कल्याण हेतु ही मानो उनका समस्त जीवन था। कबीर को वास्तव में एक सच्चे विश्व – प्रेमी का अनुभव था। कबीर की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उनकी प्रतिभा में अबाध गति और अदम्य प्रखरता। समाज में कबीर जागरण युग का अग्रदूत है।
सन्त समागम के दूसरे दिन आज 14 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन प्रवचन होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद विजय बघेल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर संतो के आशीर्वाद के साथ अपना उदबोधन देगें । साथ ही दोपहर 3 बजे से सात्विक महायज्ञ चौका आरती होगा। इसके बाद सन्त गुरुजनों के भेट बन्दगी के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से साहित्य वेदान्ताचार्य म. सुकृत साहेब शास्त्री संचालक छोटे महन्त परमेश्वर दास साहेब, सन्त भूपत साहेब, सरपंच खेमीन खेमलाल साहू, कोठारी संत हीतु साहेब, भन्डारी दीवान संत हीरा साहेब, संत सुखनंदन साहेब,डिकेन्द्र हिरवानी,रमेश साहू, भेन सिंह साहू, तिलक वर्मा, मीनाक्षी साहू,टीपी शर्मा,यशवंत साहू,बालक दास, बीडी साहू,कमलेश्वरी साहू,खेमलता साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
