
,,दुर्ग,,,एन एस यु आई के जिला सचिव हरजीत सिंह सैनी के नेतृत्व मे दुर्ग के अप्सरा व तरुण टॉकीज मे सिनेमा देखने आये दर्शकों के द्वारा टॉकीज परिसर मे वाहन पार्किंग न कर आम गलियों मे दोनों तरफ वाहन पार्किंग कर चले जाते है l जिससे की आने- जाने वाले लोगो को व स्थानीय निवासियों को रोजाना तकलीफो का सामना करना पडता है व अनेक तरह की तकलीफो से जुड़ना पढ़ता है l जिससे किसी के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना होने का डर है जिसकी जिम्मेदारी टॉकीज संचालक की होगी l वाहन पार्किंग के लिए जगह सुनिचित कर वाहन ख़डी करवाए अन्यथा पार्किंग फुल होने पर दूसरे पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर सिनेमा टिकिट की बिक्री बंद की जाये l ज्ञापन सौपने वालों मे मुख्य रूप से अमन सागर, मारूफ आलम, सिमरणजीत सिंग, हर्ष धालीवाल, दीप साव, मनीष, शुभांश, अनुराग व आदि युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

