- कबीर आश्रम सेलूद में आयोजित दो दिवसीय संत समागम एवं भंडारा में होंगे शामिल
सेलूद। कबीर आश्रम से सेलूद में आयोजित दो दिवसीय सत्संग समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 मई को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कबीर आश्रम सेलूद में आयोजन की तैयारी जोर-शोर से जारी है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर प्रशासन की टीम भी अब जुड़ गई है । आज कबीर आश्रम सेलूद पहुंच कर एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर,जनपद पंचायत के सीईओ डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी, लोक निर्माण विभाग के अनुभाग अधिकारी आरबी शुक्ला ने कबीर आश्रम सेलूद जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान महंत सुकृत दास शास्त्री एवं छोटे महंत परमेश्वर दास साहेब ने कार्यक्रम स्थल की पूरी जानकारी प्रशासन की टीम को दी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन को लेकर पूरी टीम मुस्तैदी से कार्य में जुट गई है। कार्यक्रम स्थल पर जिस मंच पर सभा होनी है उस सभा स्थल का भी अवलोकन किया गया।
