
पाटन,,, चिटफंड पीड़ित निवेशकों द्वारा आयोजित पीड़ित निवेशकों ने सभा मे अपनी पीड़ा एवं मांगो के चर्चा पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम की सौपा ज्ञापन,,एसडीएम ने त्वरित कारवाही का आश्वाशन देते हुए अब तक हुई कारवाही की दी जानकारी
3 संगठन के तत्वावधान में. अयोजीत इस कार्यक्रम मे अपनी मुलभूत मांगों पर पाटन के निवेशकों को केन्द्रित करने का प्रयास किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के अध्यक्ष गगन कुंभकार ने विगत 8 वर्ष की लड़ाई में जो सहयोग और आश्वासन मिला जो आज पूरा नहीं हो पा रहा है. उस पर प्रकाश डालने का प्रयास किया। कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष वेदनारायण वर्मा ने कुर्की और निलामी प्रक्रिया में हो रही विसंगति और पारदर्शिता की कमी एवं सरकार द्वारा किए गए अब तक की गतिविधियों से निवेशकों को मिलने वाले राशि को अधूरा बताया गया एवं सरकार से आग्रह किया कि केवल पीड़ित निवेशक न्याय योजना बनाकर गरीब पीड़ितों को राशि उपलब्ध कराने की बात कही श्री वर्मा ने कहा कि अगर सरकार जिम्मेदारी ले तो प्रदेश के 20 लाख गरीबों को न्याय मिल सकता है उन्होंने कहा जिस गति कुर्क प्रक्रिया चल रही है उसमें पीड़ितो को जो हासिल हो रहा है वह ऊट के मुह में जीरा के समान है सरकारें क़र्ज़माफ करते हैं, मुक्त में रसोई गैस, मोबाइल, लैपटॉप,गाय, बिजली बिल हाफ करते हैं और अनगिनत तरीकों से लाभ देता है तो कंपनियों की इतनी सम्पत्ति को 7-8 वर्षों से जब्त कर क्यों राहत नहीं दे रही है सरकार चाहे तो कुर्क की राशि अपने राजकोष में जमा करते जाए या कंपनियों की संपत्ति का सरकारी प्रायोजन में उपयोग कर सकती हैं और उसके बदले 2005 के अधिनियम में संशोधन कर पीड़ित निवेशक न्याय योजना बनाकर गरीब, मजदूर और किसान भाइयों के फंसे ख़ून पसीने की कमाई को वापस कर सकती है जिसमें सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए क्योंकि अब तक सैकड़ों निवेशक आत्महत्या कर चुके हैं।
आल इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम देवांगन ने पल्स कंपनी में 2016 से चल रही कुर्की प्रक्रिया और 2023 तक जो स्थिति है उन्हें अवगत कराया।ए आइ एस् ओ सो के संरक्षक नंदकिशोर साहू ने रकम वापसी के लिए सरकारों के आगे प्रदेश और देश के पीड़ित निवेशकों को एकजुट एक संकल्प लेकर संघर्ष से ही समाधान का रास्ता बताने का प्रयास किया। आई ई सो के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सागरवंशी, संयुक्त संगठन में ईश्वर पटेल,एस.एल.यादव अनिता वर्मा, मंजु मिश्रा एवं अन्य लोगों ने अपने अपने राय देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में देवनारायण, महेंद्र वर्मा,बीरसिंग साहू, कृष्ण कुमार,शंकर,एच के देशमुख, होरी लाल, संतोष,मोहन अर्जुन जयप्रकाश साहू ,तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश साहू और आदीवासी समाज के अध्यक्ष जगनू राम ठाकुर ने अपना समर्थन दिया तथा ब्लाक, जिला से भारी संख्या में पीड़ित निवेशक उपस्थित थे।
