अंचल पांडेय…
पाटन. समीप के गांव बोरिद में एक ही स्थान के 3 वाहनो की जलने की घटना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पाटन एसडीओपी आकाश राव गिरेपुंजे घटना स्थल ग्राम बोरिद पहुँचे इसके साथ ही घटना स्थल का बारीकी से जांच की सुबह डॉग स्क्वाड की टीम भी घटना स्थल पहुँची गई थी विभाग के एक्सपर्ट को भी घटना स्थल की जांच के लिए बुलाया गया है ।
रंजिश के चलते 3 वाहनों पर पैरा का उपयोग किया गया है पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
इस मौके पर थाना प्रभारी पाटन शिवानद तिवारी सीताराम ध्रुव राजकुमार चंद्रा ठाकुर राम यादव गांव के सरपंच कोहिनूर बंछोर उपसरपंच राजू वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे ।
