महंगाई के चलते पेंशन धारियों को मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है पेंशन बढ़ाने की आवश्यक

* **छुरा ,,छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव के पूर्व घोषणा किया गया था कि 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को एक हजार प्रति माह एवं 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 1500 रुपए, विधवा महिलाओं को 1000 प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया गया था। किंतु भूपेश बघेल को सत्ता में आए 4 वर्ष से भी अधिक हो चुका है। और फिर से चुनाव आने वाला है। इसके बाद भी अभी तक घोषणा किये गये राशि अभी तक पेंशन धारियों को नहीं मिल रहा है। अभी भी 350 रुपए ही पेंशन मिल रहा है। ऐसे कई पेंशन धारी बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 70/ 80 वर्ष का हो चुका है। उनेकी आधार में अंगूठे नहीं बताने पर 350 पेंशन निकालने के लिए 25 से 30 किलोमीटर यात्रा कर ग्रामीण बैंक छुरा पहुंचते हैं।तब कहीं 350 पेंशन प्राप्त होते हैं। जबकि आने जाने में ही डेढ़ दो सौ रुपए खर्च हो जाता है।बचे पैसों से अपने महीने भर का राशन पानी चलाते हैं।इन बुजुर्गों की परेशानियों को देखते हुए गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि अपनी घोषणा पत्र के अनुसार पेंशन धारियों को सम्मान जनक पेंशन दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *