पुष्पा यादव बनी जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमतीं शालिनी यादव के आकस्मिक् निधन के बाद रिक्त सीट पर आज 4 मई को जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान हुआ। जिसमें काँग्रेस की ओर से सात मत पाकर श्रीमतीं पुष्पा यादव जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष बनी। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद हेतु पुष्पा यादव के नाम से नामांकन दाखिल किया गया था। वही भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने नामाँकन दाखिल किया था।जिन्हें चार मत मिले। अध्यक्ष बनते ही श्रीमतीं पुष्पा यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *