अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम लालपुर में स्थित पोल्ट्री फार्म में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी गई श्रम कानून की जानकारी

*बेमेतरा(सुनील नामदेव)- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित ’’स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2023’’ माह मई 2023 अनुसार 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स श्री देवेंद्र यादव, श्री टुवेंद्र वर्मा, श्री चेतन साहू, सुश्री सोनिया सिंह, श्री संजू यादव एवं तालुका विधिक सेवा समिति साजा के पैनल अधिवक्ता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम लालपुर में स्थित पोल्ट्री फार्म में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर श्रम कानून की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न उपयोगी कानून की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्राम भैंसामुड़ा, बोड़ में मजदूरों को श्रम कानून की जानकारी देकर, उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया गया।  इसके साथ ही 13 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर अधिवक्ता श्री दिनेश साहू एवं मनोज शर्मा, उप निरीक्षक, देवकर श्री गौकरण वर्मा एवं आरक्षक संतोष धीवर ने शिविर कार्यक्रम में मजदूरों को विभिन्न कानून के संबंध मेंं जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *