बांग्लादेश वाटरएड की कंट्री डायरेक्टर हसीन जहां पहुंची पतोरा

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा आज केवल राज्यो या देश मे ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाने लगा है पतोरा में मल जल प्रबंधन के लिए किए गए सार्थक प्रयास को देखने एवं सीखने के लिए बांग्लादेश की कंट्री डायरेक्टर एवं टेक्निकल लीड का ग्राम पंचायत भ्रमण हुआ।
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है उसी धान से बने बैच पहनाकर सरपंच अंजीता साहू ने हसीन जंहा का स्वागत कीया, हसीन जंहा ने स्वचाग्रही समूह की महिलाओं के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की और महिलाओं को आगे आकर कार्य करने की बात कही, ग्राम पंचायत पतोरा में बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन किस प्रकार से ग्राम पंचायत कर रही है और उससे ग्राम में किस प्रकार बदलाव आया है जिसे बांग्लादेश के गांव में इस प्रकार की पहल करने की बात कही, ग्राम पंचायत पतोरा में बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में अब तक 171 गाड़ी, 5.79 लाख लीटर स्लज का उपचार किया जा चुका है अप्रैल माह में 24 हज़ार की आय भी सेक्सन वाहन से हुआ है, सोन खाद के जांच के लिए भी भेज दिया गया है आने वाले समय मे ग्राम पंचायत पतोरा में सोन खाद की बिक्री भी शुरू हो जायेगी, जिसमे सरपंच अंजीता गोपेश साहू, हसीन जहाँ कंट्री डायरेक्टर वाटर एड बांग्लादेश, मोहम्मद तहिमुद्दीन टेक्निकल लीड वाटर एड बांग्लादेश पुर्णा मोहंती टेक्निकल एक्सपर्ट वाटर एड इंडिया दिल्ली, मानस बिस्वाल राज्य कार्यक्रम निर्देशक वाटर एड छत्तीसगढ़, सचिन ताजने राज्य तकनीकी एक्सपर्ट, सौरभ कुमार जिला समन्वयक दुर्ग, सुरेश कापसे समन्वयक, मनोज बनिक समन्वयक, उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच प्रतिमा धर्मगुड़ी, नीलमणि चंदेल, नरेश साहू स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पूजा साहू आई.एस.ए., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना ठाकुर, अहिल्या साहू, हेमलता सोनवानी,भारती साहू,सरिता, तेस्वरी जोशी, जल बहिनियाँ भुनेस्वरी साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज, नोमेद्र मंडावी, संदीप ठाकुर, अजय यादव, ललित ठाकुर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *