विकासखंड के स्कूलो में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

**छुरा*@@@@@ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं आदर्श प्राथमिक शाला मड़ेली में 2022-23 का पहली से आठवीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के दोनों प्रार्चाय,शिक्षक, शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राएं, सरपंच, उपसरपंच सहित शाला प्रबंधन समिति एवं पालक उपस्थिति रहें।। परीक्षा फल जारी करने से पहले ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर चंदन वंदन, अगरबत्ती, एवं पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। शनिवार को स्कूल में कक्षा वार प्रथम, द्वितिय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। जारी सूची में कक्षा पहली मेंं प्रथम श्रेणी में सूर्यप्रकाश ओंगरे(94%), द्वितिय हर्ष कुमार साहू (87.33%), कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान देवाशीष निषाद (90%), द्वितीय निहाली ध्रुव (88%), कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान कु. झरना कंसारी (87.5%), द्वितीय त्रिलोक नंदे (85%), कक्षा चौथी में प्रथम डिगेश्वर साहू(88%),द्वितीय उदीत नारायण साहू (79%), कक्षा पांचवीं में प्रथम स्थान कु.ऐश्वर्या कंसारी (91%), द्वितीय हुमांशु निषाद (90%), कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान हेमप्रकाश साहू (92.88%), द्वितीय संजीवनी सिन्हा (91.5%), तृतीय नवीन साहू(81.83%), कक्षा सातवीं में प्रथम कु. यामनी सागर (92.83%), द्वितीय धनेद्र कुमार (91.5%), तृतीय कु.कंचन (82.16%), कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान कु. भाग्यलक्ष्मी साहू(94.66%), द्वितीय कु.वर्षा निषाद(94%), तृतीय लोकजीत (84%) रहा है। इस अवसर प्राचार्य एच आर साहू ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा मेंं और अच्छे ढंग से पढ़ाई करने व सर्वांगीण विकास पर जोर देने की बात कही।साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं, शाला प्रबंधन समिति सदस्य एवं पालक द्वारा छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सरपंच लक्ष्मी ठाकुर , उपसरपंच भीखम ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, मनहरण सिन्हा, तेजराम निर्मलकर,डियर साहू,केसर, साहू, के. एस. यदु सर,चमन साहू सर, अरुण सर, टायल पटेल सर, मनीषा माण्डले, अहिल्याबाई निषाद, उर्वसी नंदे,सोहद्रा बाई सागर, प्रीती कुर्रे एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *