स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतई में होगी गणित का जादू का आयोजन


उतई।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 3 मई से 15 जून तक सुबह 8 बजे से “गणित का जादू” का आयोजन किया गया है। इस कक्षा में बच्चों को वैदिक ,बेसिक तथा दसवीं का संपूर्ण गणित के साथ-साथ छत्तीसगढ़ टॉप10 के लिए तैयारी करवाया जा रहा है। आसपास के सभी विद्यालय के दसवीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकते हैं ।इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के मन से गणित का भय दूर करना तथा गणित विषय में उनकी रूचि जागृत करना है। मार्गदर्शन पुष्पराज साहू करेंगे।उपरोक्त जानकारी प्राचार्य श्रीमती सरला राने तथा नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *