ग्राम पंचायत उसरीजोर में विकास को लगा ग्रहण…ग्रामीणों में नाराजगी…..

रोशन अवस्थी@देवभोग। इन दिनों मैनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उसरीजोर में विकास को लगा ग्रहण। सरकारी योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने के चलते ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों ने पंचायत के जनप्रतिनिधी व सचिव के खिलाफ़ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहे कि ग्राम पंचायत उसरीजोर मैं सरकारी योजना ढप पड़ा हुआ है। सरपंच व सचिव कि आपसी तालमेल नहीं होने के चलते पंचायत में जो विकास कार्य होना है वह पुरी तरह से प्रभावित हो रहा हैं। सरकार पंचायतों के विकास हेतु नई नई योजना तो लागू कर रही हैं लेकिन ग्राम पंचायत उसरिजोर में विकास दूर दूर तक नजर आता नहीं दिख रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधी व सचिव के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किए हैं।

सरकारी योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने के चलते उसरीजोर के ग्रामीणों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा हैं। 15वे वित्त के राशि का धरातल में सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा हैं। निर्माण सम्बन्धित कार्य पुरे सत्र में नहीं होने के चलते ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त किए हैं।

एक तरफ जहां केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा पंचायतों में दर्जन भर से ज्यादा योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से होता है लेकीन ग्राम पंचायत उसरीजोर में इन सारी योजना सही तरीके से क्रियान्वयन व निर्माण कार्य नहीं होने के चलते ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं जिसके चलते वहा के ग्रामीण रोजगार हेतु पलायन हेतु अन्यत्र जगह अपना मन बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *