नवोदय परीक्षार्थीयो के लिए निशुल्क प्री टेस्ट परीक्षा 27 अप्रैल को सेलुद मे

नवोदय प्रवेश परीक्षा के पुर्व डाऊटस क्ललियर करने दो दिवसिय कार्यशाला का आयोजन

जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद का अभिनव पहल

पाटन। जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलूद के द्वारा प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की परंपरा का पालन करते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के गुणोत्तर प्रगति हेतु सहयोग किया जाता रहा है। इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भर्ती होने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जन्मभूमि कर्मचारी समिति के सदस्यों ने अपना योगदान दिया है।

शासकीय प्राथमिक शाला बालक सेलूद में 26 एवं 27 अप्रैल को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रीटेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 26 अप्रैल को 60 से भी अधिक बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई । इसमें बटरेल, कुर्मीगुंडरा, भिलाई, चरोदा, उतई, गुजरा, बटंग, पाटन, बोहारडीह, गभरा, अरमरीखुर्द, हथखोज,खोला इत्यादि दूर-दूर के गांव से बच्चे अपने पालकों व शिक्षकों के साथ इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विषय पर चर्चा करने के बाद 9-30 बजे से प्री टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जायेगा ।

यह प्री टेस्ट सीरीज पूर्णता निशुल्क है प्री टेस्ट सीरीज का उद्देश्य यह है कि नवोदय की परीक्षा की तैयारी को बच्चे गंभीरता से लेवे तथा 29 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा के पहले बच्चे समय बद्धता को समझते हुए अपने समस्त शंका (डाउट) को दूर कर लेंगे । साथ ही साथ ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया, कम समय में प्रश्न पत्र को हल करना तथा ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित करने की कुछ सरल विधियां बच्चों को बता पाना आवश्यक है जिसे इस प्रिटेस्ट सीरीज द्वारा कराया जा रहा है ।

चूंकि दूर-दूर से बच्चे आते हैं इससे सभी बच्चों व पालकों के लिए निः शुल्क स्वल्पाहार की व्यवस्था भी समिति के द्वारा उपलब्ध कराई गयी है । सीरीज के प्रथम दिन में बच्चों को मानसिक योग्यता, गणित, हिंदी के सवाल प्रायोगिक तरीके से समझाए गए तथा बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सवाल कम समय में हल करने के गुर भी सिखाए गए ।

बच्चों को कुशल तरीके से सिखाने हेतु पाटन से शिक्षक सुनील छेदईय्या, अनकेश्वर महिपाल, मिलिन्द चन्द्रा द्वारा आज कक्षा संचालित की गई । साथ ही साथ आयोजक समिति के तरफ से बलराम वर्मा, संतोष वर्मा, अनिल बनपेला द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। 27 तारीख को प्रत्येक बच्चों को व्यक्तिगत रूप से प्रश्न पत्र तथा ओएमआर शीट देते हुए पुनः अभ्यास कराया जाएगा इस हेतु सेलूद के समीपस्थ अन्य गांवों के शासकीय या निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे जो 29 अप्रेल को नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले है उन सभी को समिति के सदस्यों ने आमंत्रित किया है । ज्यादा से ज्यादा बच्चे आए और इस प्री टेस्ट सीरीज का लाभ उठाएं। निश्चित ही यह लाभ उन्हें मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु सहयोग प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम के लिए पाटन विकासखंड के शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने भी जन्मभूमि कर्मचारी समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पाटन विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयक तथा शिक्षकों को इस मुहिम से जुड़ने के लिए कहा है । दिनांक 27 अप्रेल को प्री टेस्ट में प्रातः 7 से 12 बजे तक स्थान – शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक सेलूद (शिक्षा एक्सप्रेस) में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर सेलूद से शुरू हुई इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *