खम्हरिया पंचायत को भी “खेलगांव” के नाम से जाना जाएगा


उतई । ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत खम्हरिया में 16 अप्रैल को किया गया था,जो कि कोरम के अभाव में ग्राम सभा स्थगित किया गया था।उसके बाद 25 अप्रैल को पुनः ग्राम सभा आयोजित किया गया जिसमें खम्हरिया पंचायत को “खेलगांव” घोषित करने के लिए ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। ज्ञातव्य हो कि विगत 16 अप्रैल को ही ग्राम पंचायत खम्हरिया को घोषित करने के लिए ग्रामवासी पंचगन एवं खिलाड़ियों ने आवेदन दिए थे।
इसके अलावा खेल विकास हेतु 8 बिंदुओं जैसे:- खेल मैदान सीमांकन, खेल सामग्री की मांग,खो-खो मेट की मांग, खेल मैदान अधूरा घेरा निर्माण को पूर्ण करने, सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण, खेल मैदान में स्नानागार एवं शौचालय निर्माण, खेल मैदान में लाइट एवं नल की व्यवस्था, महिला चेंजिंग रूम में नल कनेक्शन एवं टंकी की व्यवस्था की मांग किया गया था जिसे ग्राम सभा में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। तथा सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावित आवेदनों का निराकरण करते हुए प्रस्तावित खेल मैदान का सीमांकन हेतु एसडीएम दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग, एवं अन्य संबंधित आवेदन को माननीय गृह मंत्री के समक्ष मांग करने की बात कही गई।
ग्राम सभा उपस्थित समस्त ग्राम वासियों ने खेल विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है एवं आने वाले समय में खम्हरिया पंचायत को “खेलगांव” के रूप में विकसित करने की बात कही गई है, जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाएं उभर कर के सामने आएगी एवं खेल से राज्य से लेकर के राष्ट्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी निकलेंगे। ग्राम सभा में
लोकनाथ साहू, (अध्यक्ष साहू समाज खम्हरिया) सनत कुमार देशलहरे (पंच), शत्रुहन निषाद, (पंच) हीरा राम साहू (वरिष्ठ नागरिक), बलराम चंद्राकर (अध्यक्ष गौठान समिति) मनबोधी साहू, जीवेश साहू (रोजगार सहायक) जनपद पंचायत के अधिकारी, कनेश्वरी साहू (पंच) किरण देशलहरे, (पंच) शंभू टंडन (पंच) अनिल चतुर्वेदी, कुलेश्वरी साहू (पंच)डाला राम साहू, राजकपूर देशलहरे, बालक दास डहरे, लाकेश टंडन, हरीश, पंकज, कविता, रंजना, इंदरमन साहू महादेव साहू, तुलाराम साहू सहित समस्त ग्रामवासी खिलाड़ी गण एवं पंचगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *