जामगांव आर।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर में परीक्षाफल समारोह आयोजित कर स्थानीय वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। कक्षा नवम में मात्र 1विद्यार्थी पूरक पात्र शेष परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा में प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का तिलक व बेच लगाकर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि व्यवस्थापक कामता प्रसाद साहू थे,अध्यक्षता प्राचार्य पीएल बारले ने किया।विशेष अतिथि प्रधानाचार्य द्वय पवन बंछोर भूमिका साहू मंचासिन रहे। मुख्य अतिथि साहू समाज तहसील उपाध्यक्ष डाक्टर गुलाब साहू थे।अध्यक्षता व्यवस्थापक कामता प्रसाद साहू ने किया विशेष अतिथि गब्दी पूर्व सरपंच टिकेंद्र साहू ,श्री राजेंद्र धीवर थे।कक्षा में प्रथम द्वितीय आने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान,,,, कक्षा अरुण से एकादश तक प्रथम व द्वितीय आने वाले भैया बहनों में कक्षा अरुण से समीक्षा 96.5% मुक्ता निर्मलकर 92.8% कक्षा उदय से शिखा चंद्राकर 94.2% यशिका 93% कक्षा प्रथम से रितिका 97% रूपेश 95% कक्षा द्वितीय से निकिता धीवर 90% अरनव धीवर 89% कक्षा तृतीय से नूतन ठाकुर 89% जान्हवी बंछोर 85% कक्षा चतुर्थ से वीना साहू 90.2%आयुष धीवर 89% कक्षा पंचम से मोनिका ठाकुर 83.5% दीक्षा साहू 82% कक्षा षष्ठ से उपासना साहू 94% तन्नु साहू 90% कक्षा सप्तम से चंचल साहू 82% टिकेश्वरी सोनवानी 72% कक्षा अष्टम से झील चंद्राकर 93% विनय साहू 91% कक्षा नवम से आर्यन चंद्राकर 80.8% लोमश कुमार 77.5% कक्षा एकादश से दीक्षा यदु 90..6% डिगेश्वरी 89% का प्रतिभा सम्मान हुआ। कक्षा दशम एवम द्वादश का परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा भविष्य में घोषित किया जाना है।जिगर के टुकड़े के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारित शिक्षा जरूरी है,,,,मुख्य अतिथि साहू समाज तहसील उपाध्यक्ष डाक्टर गुलाब साहू ने कहा कि किसान उन्नत खेती एवम व्यापारी कुशल व्यापार की तरह अपने जिगर के टुकड़े के लिए दूरदृष्टी के साथ ऐसा स्कूल का चयन करे जहा संस्कारित शिक्षा मिलती हो ।सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारित शिक्षा जरूरी है।।किसी दूसरे के कहने पर या अधूरे जानकारी के साथ कदम उठाना सपनो पर पानी फेरने जैसा है। सरस्वती शिशु मंदिर की संस्कारित शिक्षा कंठमुक्त सराहनीय है। इस विद्यालय से पासआउट होनहार बच्चो को प्रत्यक्ष रूप से देख रहे हैं माता पिता को गौरान्वित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बच्चो की पढ़ाई ऐसी हो कि माता पिता बुढ़ापे में भी गर्व कर सके,,,,,व्यवस्थापक कामता प्रसाद साहू ने कहा कि संस्कारित वातावरण में शिक्षा से जीवन सवारने का सुंदर अवसर सरस्वती शिशु मंदिर दे रही है।माता पिता समझे ,भ्रम और भूल भुलैया से बचते हुए अपने लाडले लाडली को ऐसी शिक्षा दिलाए कि बुढ़ापे में भी गर्व कर सके।पढ़े लिखे होने के बाद भी आपका मान सम्मान कर सके।संस्कार से परे जीवन सबके लिए कष्टप्रद है।प्रत्येक बच्चे हर दृष्टि से अच्छा परिणाम का उपहार माता पिता को अवश्य दे,,,,प्राचार्य पी एल बारले ने बच्चो को बधाई देते हुए कहा कि 100 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए जितनी प्रतिशत कम है उधर चिंतन करे ।माता पिता बड़ी मेहनत करके सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं बच्चों का अच्छा परिणाम माता पिता की मेहनत पर रंग भरते है। हर दृष्टि से अच्छा परिणाम का उपहार प्रत्येक बच्चे माता पिता को अवश्य दे।वार्षिक परीक्षा परिणाम मेहनत का दर्पण है,,,,प्रधानाचार्य द्वय पवन बंछोर,भूमिका साहू ने कहा कि वार्षिक परीक्षा परिणाम साल भर आपके मेहनत का दर्पण है।जिसमे आपकी अच्छाई और कमी दोनो दिखती है।कमियों को दूर कर अगली कक्षा में निखार लाने,बिना समय गवाए सक्रिय हो जाना ही बुद्धिमता का परिचायक होगा।उन्होंने कहा विद्यार्थी जीवन तामझाम से परे रखकर सुंदर भविष्य गढ़ने का स्वर्णिम अवसर है।परीक्षाफल समारोह में ये उपस्थित रहे,,,, वार्षिक परीक्षाफल समारोह में सतवन लाल बंजारे लक्ष्मीनारायण महिपाल एमन साहू मनोज धीवर डोमेंद्र यादव मेघनाथ पिंजारा , ओमिन निर्मलकर योगेश्वर वर्मा नारायण साहू हितेश साहू चंद्रशेखर यदु हथेश्वर साहू आरपी साहू धनेश्वरी साहू जागृति यादव काजल साहू सुरेंद्र साहू टामीन यादव भुनेश्वरी यादव सहित जामगांव आर, कुम्हलि भैंसबोड रंचीराई भरर खपरी टेमरी भनसूली आदि ग्रामों पालक उपस्थित रहे। संचालन प्राचार्य पीएल बारले प्रधानाचार्य भूमिका साहू आभार प्रधानाचार्य पवन बंछोर ने किया।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर का परीक्षाफल घोषित,,
