सर्व ब्राम्हण समाज ने मनाया परशुराम जन्मोत्स्व,,आंधी तूफान ने भी नही रोक पाया अस्था का सैलाब

पाटन,,,बहुत तेज आंधी तूफान बरसात होने ,लाइट बंद होने के बाद भी पाटन के ब्राम्हण समाज ने बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया अपने इष्ट देव भगवान परशुराम का जन्म उत्सव,, कार्यक्रम मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी समाज के लोगो ने लाभ उठाया, अक्षय तृतीया के दिन सर्व ब्राम्हण समाज के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर मे भगवान परशुराम की विधिवत मंत्रोच्चरण के साथ पंडित सुरेश सावर्णी पूजा अर्चना कराई मुख्य यजमान जितेंद्र मिश्रा स्पत्निक समल्लित हुए लगभग पहली बार निकल रहे शोभा यात्रा मे समाज के महिला पुरुषो मे उत्साह देखा गया सभी ने पगड़ी एवं साफा धारण कर साथ मे भगवा ध्वज लेकर यात्रा निकली जो विभिन्न मार्गो से होते हुए विप्र भवन मे समापन किया गया यात्रा के दौरान मठा एवं ठंडा पेय भी इंतजाम किया गया था विप्र भवन पहुंचने के बाद आंधी तूफान तेज बारिस के कारण विद्युत की व्यवस्था चरमरा गई थी बिजली नही होने के बावजूद समाज के लोगो का उत्साह कम नही हुआ गाड़ियों के हेड लाइट एवं मोबाईल के प्रकाश से समाज के सभी लोगो ने एक साथ भोजन कर सामाजिक एकता का परिचय दिया इस दौरान सभी ने भगवान परशुराम जन्म उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला,कोषध्यक्ष विजय शर्मा, चंचल द्विवेदी, जितेंद्र मिश्रा, अखिलेश मिश्रा. आभास दुबे, आलोक पांडेय , पुरुषोत्तम तिवारी , शशिकांत शर्मा,राजा शर्मा,प्रमोद मिश्रा, अंकुश दुबे , शुभम शर्मा कुलेश्वर दुबे , नीलकंठ दुबे , सतीश दुबे , नीलेश्वर दुबे ,अखिलेश मिश्रा युवा अध्यक्ष नितेश तिवारी,अनिकेत मिश्रा,कुणाल शर्मा,प्रशांत शुक्ला,सूरज शर्मा,अभिषेक तिवारी,जलज पाण्डेय,संजय शुक्ला, बिरेन्द्र शर्मा,आदित्य सवर्णी,निशांत शर्मा, आशीष शर्मा(सोनू),आलोक सवर्णी। आकाश तिवारी, नटराज शुक्ला,प्रकाश शुक्ला,रूपेंद्र शुक्ला, ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि मिश्रा,मंजू मिश्रा, गायत्री शुक्ला,सीता दुबे,दुर्गा शर्मा,शांता सावर्णी, ममता शर्मा,रश्मि मिश्रा,मीना शर्मा,अर्पिता दुबे,विभा शर्मा,के अलावा अन्य सामाजिक लोग एकत्रित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *