नंद घरों में प्रारंभ हुआ वाटर बॉउल चैलेंज

**सामाजिक पहल में हमेशा अग्रणी रही अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की नंद घर परियोजना के अंतर्गत वाटर बॉउल चैलेंज प्रारंभ किया गया है। इस भीषण गर्मी में एनिमल वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए पक्षियों एवं अन्य पशुओं के लिए नंद घरों में एक एक पानी का बॉउल रखा गया है, पूरे गर्मी के दौरान चलने वाली इस प्रतियोगिता में टैको संस्था सहयोगी है। प्रतियोगिता के अंत में सबसे बेहतर फोटो को वेदांता फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पानी बॉउल चैलेंज में अब तक छत्तीसगढ़ के नंद घरों के 500 से अधिक बच्चो ने भाग लिया है।ज्ञातव्य हो की इस सराहनीय पहल में रायगढ़ स्थित समाजसेवी संस्था जनमित्रम कल्याण समिति की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।वर्तमान में छः ग राज्य में 06 जिलों में अब तक 262 आंगनबाड़ीयो को नँद घर के रूप में विकसित किया जा चुका है जिसमें दुर्ग जिले में 101 नंदघर स्तिथ है और परियोजना की गतिविधियों का संचालन एवम देखरेख जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।इस परियोजना के अंतर्गत *दुर्ग* जिले के नंदघरो में अनिमल वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए पक्षियों एवं पशुओं के लिये नंदघरो मे *वाटर बाॅऊल* रखा गया परियोजना की गतिविधियों का संचालन जनमित्रम के डीपीएम पंकज वर्मा एवम सभी कलस्टर कोआर्डिनेटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *