नवा रायपुर तूता में अनियमित कर्मचारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया आम पार्टी ने समर्थन किया

* * रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के आवाहन पर नियमितिकरण की मांग के लिए शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु 54 विभागों के अनियमित कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए कुच किया। जिसे पुलिस द्वारा रोक दिया गया। यह अर्धनग्न आंदोलन सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ, सेवा समाप्ति के खिलाफ, प्लेसमेंट एवं ठेका प्रथा के विरोध में श्री गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में किया गया। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा एवं गौरव सिंह ने तूता जाकर आंदोलनकारियों के आंदोलन का समर्थन किया तथा 10 दिन में नियमितिकरण का जन घोषणापत्र व मंच में किए गए वादे को पूरा करने की बजाय, सदन में मुख्यमंत्री द्वारा विभागों से जानकारी न आना, आरक्षण की व्यवस्था, भर्ती की प्रक्रिया आदि की बहानेबाजी कर छत्तीसगढ़ के गरीब व अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ में छलावा किया जा रहा है। श्री झा ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि *क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा*। शीघ्र अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाकर, सेवा समाप्त किए गए कर्मचारियों को वापस सेवा में पुनर्स्थापित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *