पाटन: पतोरा में हितग्राहियों को मिला श्रवण यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सायकिल


पाटन. विकासखंड पाटन के  ग्राम पंचायत पतोरा में शनिवार को वृद्ध और दिबयांग जनों को श्रवण यंत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक सायकल का वितरण किया गया । जिसमें 15 व्यक्ति को श्रवण यंत्र और एक दिव्यंग जन को इलेक्ट्रॉनिक सायकल का वितरण किया गया। जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष  देवेंद्र चंद्रवंसी के द्वारा 8 व्यक्ति को खाद्यान्न का वितरण किया गया।  सरपंच श्रीमती अंजीता साहू ने सभी को बिस्किट और मास्क का वितरण किया। जनप्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस के संक्रमन से बचने सभी को मास्क लगाने और सोसल डिस्टेंट में रहने की अपील किया। हितग्राही विष्नु साहू को इलेक्ट्रॉनिक सायकल, उतरा साहू, सुशीला साहू, चमेली साहू, मनटोरा, बाबूलाल, गेंदलाल, फत्तेलाल साहू, सुरेश कुमार, टीकाराम देवांगन, गोपाल देवांगन को श्रवण यंत्र दिया गया।मौके पर जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय, सरपंच श्रीमति अंजीता साहू, सचिव प्रदीप चंद्राकर, पुरषोत्तम कुर्रे,  घनश्याम साहू, तकेश ठाकुर , पुरेन्द्र जांगड़े सहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *