15वे वित्त आयोग मद से अतिथि विभिन्न वार्डों मे सीसी रोड,नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन,

शुभम गुप्ता की रिपोर्ट,,

नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत 15वे वित्त आयोग , राज्य प्रवर्तित एवम विधायक स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना मद अंतर्गत 317.99 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में सी.सी रोड , आर.सी.सी नाली एवम वार्ड 03 बी.एस.एन.एल टावर के सामने गार्डन सौन्दर्यकरण कार्य तथा वार्ड 19 में सामुदायिक भवन निर्माण का अनिला भेड़िया मंत्री , महिला एवम बाल विकास तथा समाज कल्याण छ.ग शासन एवम क्षेत्रीय विधायक डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथ्य में तथा शीबू नायर ,अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्षता में जैन भवन चौक दल्ली राजहरा में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , जहां विशेष रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी , मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी , जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर , जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष संगीता नायर , ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , समस्त पार्षदगण एवम एल्डरमैन ,प्रदेश कांग्रेस सेवादल अतिरिक्त संगठक संतोष पांडेय , जिला कांग्रेस कमिटी महासचिव रत्तीराम कोसमा , पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जैसवाल , खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विलियम भावरा , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे , भूतपूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू , व ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण , विभिन्न समाजों के पदाधिकारी , परितोष हंसपाल , जावेद खान , जसविंदर गिल , सनी , कमल किशोर , शफ़ीक़ खान व अन्य नगरवासियों के गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *