उतई नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा अक्ति त्यौहार

उतई ।नगर में प्राचीन परंपरा को निर्वहन करते हुए अक्ती त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अलावा पुतरी पुतरा का विवाह कार्यक्रम भी रखा गया है।।नगर के बंजारी मंदिर से अक्ती जवारा नर्तकी के माध्यम से नाचते हुए प्रज्वलित किए गए जवारा को निकाला जाएगा।नगर के जस सेवा के सेवको द्वारा सेवागीत गाते हुए अक्ती जवारा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के बाद शीतला तालाब में विसर्जित किया जाता है।इसके बाद रात्रि में बाजे गाजे के साथ बारात स्वागत पश्चात पुतरी पुतरा का विवाह भी कराया जाएगा।जिसमे नगरवासियों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है और तरह तरह से सामग्री को भेट स्वरूप प्रदान करते है।अक्ती जवारा(खेल जवारा) ऐतिहासिक होने की वजह से खेल जवारा को देखने के लिए उतई नगर में मेहमान भी आते है इसके अलावा आसपास के ग्रामीण भी कार्यक्रम को देखने के लिए आते है। विदित हो की इस दिन खासकर बंजारी पारा के लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं होते।कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है जिसमे पार्षद तोषण साहू खुबीराम साहू संतोष ढीमर रविंद्र वर्मा भूषण यादव उमाशंकर कोसरिया जनक साहू आदि लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *