23 अप्रैल को होगी एकलव्य विद्यालय मे प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन

डौंडी से शुभम गुप्ता की रिपोर्ट ,,,

बालोद जिले में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 23 अपै्रल को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श विद्यालय, शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान समिति जिला बालोद द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु 17 अपै्रल को जारी किए गए ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी किए गए नवीन संशोधित आदेश के तहत अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह को परीक्षा के आयोजन एवं प्रशासनिक व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह एसडीएम दल्लीराजहरा श्री योगेन्द्र श्रीवास को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौण्डी श्री अविनाश ठाकुर को शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी, तहसीलदार डौंडी श्री हिंसा राम नायक को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के लिए पे्रक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य श्री अलफोश एक्का को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य श्रीमती विजया दवे को शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी का केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *