डौंडी से शुभम गुप्ता
प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद देवलाल ठाकुर ने डोंडी पहुंचकर पंचायत सचिव डोंडी ब्लॉक के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया देवलाल ठाकुर ने कहा वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार आने के बाद 10 दिनों में ही सचिवों की सरकारी करण की मांग पूर्ण कर दी जाएगी लेकिन आज साढ़े चार साल बीतने के बाद भी सत्ता के नशें में मंद मस्त मदांग कांग्रेस की सरकार सचिवों की मांग को भूल गयी है और चैन की नींद सो रही पंचायत सचिव अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ऐसे में कांग्रेस की सरकार को जो घोषणा चुनाव के समय किए थे उन्हें पूर्ण कर देना चाहिए वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गों को ठगा आज इस सरकार से आदिवासी किसान मजदूर सब परेशान हैं। सचिवों के धरना प्रदर्शन में सचिव संघ के सभी सचिव उपस्थित रहे
