अधूरे निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

कांकेर से विकास कुमार अंभोरे की रिपोर्ट,,,

, कांकेर:- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के अंतर्गत अप्रारंभ एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों के संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने जिले के सभी निर्माण कार्यों के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था,,, किन्तु ठेकेदारों के द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण एवं कार्य प्रारंभ नहीं करने पर संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड कोयलीबेड़ा अंतर्गत नौ उप स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ एवं वेलनेश सेंटर सह अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्य अधूरे पाये जाने पर ठेकेदार मेसर्स अथर्व ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर्स संजय नगर कांकेर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कर्रेगांव, ग्राम पोड़गांव और ग्राम जयता नवागांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र में छः छः बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, ग्राम ताड़ोकी और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोण्डे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में छः – छः बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य के लिए मेसर्स आरती बिल्डर्स, डी-वर्ग कांकेर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्यारह उप स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ एवं वेलनेश सेंटर में मरम्मत सह जिर्णोद्धार कार्य के लिए ठेकेदार रजत चर्तुवेदी कांकेर और उप स्वास्थ्य केन्द्र सरण्डी में भवन निर्माण कार्य के लिए प्रतीक चोपड़ा डी-वर्ग संबलपुर तथा जल सेन्दरी बहार नाला में निर्मित डांगरा व्यपवर्तन योजना के तहत जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार हरबंशसिंह भदौरिया बी-वर्ग कुकानार छिदगढ़ जिला सुकमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *