पाटन,,,चिट फंड कम्पनियो से पीड़ित निवेशक एवं अभिकर्ता ने चिट फंड कंपनियों से रकम दिलवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है राज्य सरकार भी कम्पनियो से रकम वापसी का वायदा किया था लेकिन लम्बे समय व्यतीत बीत जाने के बाद भी रकम वापसी मे अपेक्षित सफलता नही मिली है इसी संबंध मे विभिन्न संगठनों की एक बैठक 21अप्रैल् को पाटन नगर के जगन्नाथ मंदिर मे सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक मे कुछ संगठन शामिल होंगे जिनमे कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति पाटन, छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ,आल इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन इत्यादि के माध्यम से बैठक मे चिट फंड की राशि दिलवाने संघर्ष करने कार्य योजना बनाई जावेगी
