रूही में फरार आरोपित उपसरपंच मतदान प्रक्रिया में भाग लेता है तो हो सकती है बड़ी घटना

  • आरोपित उपसरपंच के विरोध में सतनामी समाज रहेगा मौजूद, मतदान समाप्ति तक रूही में डटा रहेगा सतनामी समाज

पाटन । जातिवादी मानसिकता के सोच रखने वाले लोग और ओछी राजनीति करने वाले व्यक्तियो ने सतनामी समाज के गौरव संघर्षशील बेटी ग्राम रूही सरपंच कु० भारती जांगड़े को आज फिर अग्नि परीक्षा देने के लिए मजबूर कर दिया है । उक्त बातें सतनामी समाज के संरक्षक एवं समाजसेवी राजेन्द्र बघेल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा।
मनुवादी प्रवृति और सतनामी समाज विरोधी लोग फिर सरपंच बहन कु० भारती जांगड़े को पद से हटाने पुनः अविश्वास प्रस्ताव लाया है, पूर्व में भी एक बार और अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें विरोधियों को मुंह की खानी पड़ी थी और सच्चाई की जीत हुई थी। भारती जांगड़े जब से सरपंच बनी है तब से अकेले ही संघर्ष करते नजर आ रही है उसी पंचायत का भगौड़ा आरोपी उपसरपंच आज भी पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा है, क्या पाटन या दुर्ग पुलिस इतना कमजोर हो गई है की एफआईआर दर्ज होने के 6 माह बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है, यह सब किसके इशारे में हो रहा है क्षेत्र की जनता सतनामी समाज को अच्छे से पता है।
समाज की बेटी के साथ अन्याय हद पार कर गई है अब बहुत हो गया हमारे समाज के ऊपर अन्याय, अत्याचार, हम लोग अब चुप रहने वाले नही है । यदि दिनांक 17.04.2023 दिन सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव मतदान के दिन आरोपी व्यक्ति उपसरपंच हितेंद्र पटेल वोट डालने के लिए आता है तो हम सभी पाटन विधान सभा के सतनामी समाज के लोग रूही पंचायत के सामने बैठ कर धरना प्रदर्शन करेंगे, उक्त भगोड़ा फरारी आरोपी उप सरपंच को मतदान में हिस्सा लेने नहीं देंगे, समाज के प्रमूख और ओजश्वी नव युवा कार्यकर्ता तैयार रहेंगे और समाज के गौरव पुष्प स्वरूप बेटी को न्याय दिलाने में डा बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान का उपयोग करेंगे। शासन प्रशासन का कृत्य व गतिविधी पर भी कड़ी नजर हमारे द्वारा रखा जायेगा ।
राजेंद्र बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि अपने समाज के प्रमुख पदाधिकारियों व युवा कार्यकर्ता साथियो के साथ सभी पांच तहसील पाटन परिक्षेत्रीय सतनामी समाज प्रमुखों के साथ मतदान समापन तक मौजूद रहुंगा और भगोड़ा फरारी आरोपी उप सरपंच को मतदान में हिस्सा लेने नहीं देंगे तथा तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेंगे । शासन प्रशासन द्वारा फरार आरोपी को मतदान करने सहयोग प्रदान करने की स्थिथि में समाज पुरजोर विरोध करेगा इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की स्थिति में सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *